HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा की सेवा की ली शपथ.. सीएम बोले- 3 गुना रफ्तार से...

हरियाणा की सेवा की ली शपथ.. सीएम बोले- 3 गुना रफ्तार से काम करेंगे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकतंत्र के मंदिर में हरियाणा विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रदेश के 2.80 करोड़ परिवारजनों की सेवा की शपथ ली है। मैं और मेरी टीम हरियाणा के सहयोगी, हरियाणा के मेरे परिवारजनों की सेवा करने और हरियाणा का नॉन-स्टॉप विकास करके प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी सामूहिक रूप से मनसा, वाचा, कर्मणा जनहित व प्रदेश हित को सर्वोपरि रखेंगे। हम नॉन-स्टॉप हरियाणा के लिए 3 गुना रफ्तार से काम करेंगे।

सबको विश्वास में लेकर चलेंगे

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वीं लोकसभा के आरंभिक सत्र में कहा था कि हम संख्या बल के आधार पर नहीं, सबको विश्वास में लेकर चलना चाहते हैं। प्रधानमंत्री का यह वाक्य हमारे लिए आदर्श रहेगा। इस सदन की हर बैठक में यह हमारा मूल मंत्र रहेगा। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि हमें ऐसा सामथ्र्य व शक्ति दे कि हम प्रदेश हित में लोक कल्याण की ऐसी नीतियां बनाएं जिससे समाज की शोषित पीढ़ी व वंचित वर्ग का उत्थान हो सके और पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के जीवन का सामाजिक आर्थिक कल्याण हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments