HomeHindi NewsDefenceToday's history: मोबाइल फोन की शुरुआत.. सैम मानेकशॉ का हुआ था जन्म

Today’s history: मोबाइल फोन की शुरुआत.. सैम मानेकशॉ का हुआ था जन्म

3 अप्रैल का का दिन इतिहास में बहुत खास घटनाओं से भरा हुआ है। आज ही के दिन दूरसंचार के दो बड़े आविष्कार हुआ थे। इन दोनों तकनीकी अविष्कारों ने दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांति ला दी। आज ही भारतीय सेना के महान जनरल सैम मानेकशॉ का जन्म हुआ था।

हैंडहेल्ड मोबाइल फोन से पहला फोन किया था

मार्टिन कूपर ने 3 अप्रैल 1973 को हैंडहेल्ड मोबाइल फोन से बेल लैब्स के जोएल एस. एंजेल को पहला फोन किया था। इस फोन कॉल को आज के मोबाइल फोन की शुरुआत माना जाता है। मार्टिन उस समय कूपर मोटोरोला कंपनी में कार्यरत थे। हालांकि अमेरिका में 1930 से कार फोन का उपयोग हो रहा था, लेकिन हैंडहेल्ड मोबाइल का उपयोग पहली बार कूपर ने 3 अप्रैल को ही किया था। 3 अप्रैल 1981 में सैन फ्रांसिस्को के ब्रुक्स हॉल में ओसबोर्न कंप्यूटर कॉरपोरेशन के एडम ओसबोर्न ने पहला पोर्टेबल कंप्यूटर पेश किया था। इसका वजन लगभग 24 पाउंड था और यह उस समय का सबसे हल्का और छोटा कंप्यूटर था।

1971 के युद्ध के हीरो थे मानेकशॉ

3 अप्रैल 1914 को ही भारतीय सेना के प्रसिद्ध और महान जनरल सैम. मानेकशॉ का जन्म हुआ था. मानेकशॉ भारतीय सेना के पहले फील्ड मार्शल थे। उनका सैन्य करियर बेहद असाधारण था। उन्होंने भारत-पाक युद्ध 1971 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत सुनिश्चित हुई और बांगलादेश का निर्माण हुआ।

ये हैं अन्य बड़ी घटनाएं

  • 1680 में छत्रपति शिवाजी का रायगढ़ में निधन हो गया
  • 1903 में समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी कमला देवी चट्टोपाध्याय का जन्म
  • 1929 में प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म
  • 1942 में जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिका के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की
  • 1981 में एडम ओसबोर्न ने पहला पोर्टेबल कंप्यूटर पेश किया
  • 1984 में भारत के स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा को सोवियत यान में अंतरिक्ष यात्रा के लिए चुना गया
  • 1999 में भारत ने पहला वैश्विक संचार उपग्रह इन्सैट 1ई लॉन्च किया.
  • 2012 में मास्को में एक भीषण आग में 17 प्रवासी श्रमिकों की मौत
  • 2013 में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में बाढ़ में 100 लोगों की मौत
  • 2021 में प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार राधेश्याम खेमका का निधन
  • 2024 में ताइवान में आए तेज भूकंप में 9 लोगों की जान गई
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments