HomeHindi NewsIPL 2024 में अब तक घरेलू टीम का रहा है दबदबा

IPL 2024 में अब तक घरेलू टीम का रहा है दबदबा

आईपीएल 2024 में अब तक पांच मुकाबले खेले जा चुके हैं। और अगर इन पांच मुकाबले के नतीजे की बात की जाए तो घरेलू टीम का दबदबा अब तक रहा है। इन पांच मुकाबलों को घरेलू टीम ने ही जीता है। पहले मुकाबले में चेन्नई ने बेंगलुरु को हराया। उसके बाद दूसरे मुकाबले में पंजाब ने जीत हासिल की।

इसके अलावा तीसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने जीत हासिल की तो वहीं चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और पांचवे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की है। यानी अब तक खेले गए पांचो मुकाबले में घरेलू टीम ने जीत हासिल की है।

ऐसे में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीम के बीच मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है। तो क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अब तक जो आईपीएल 2024 में होम टीम का दबदबा रहा है तो उसे बरकरार रख पाएगी यह देखना दिलचस्प होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments