HomeSportsBGT Seriesरोहित शर्मा की कप्तानी पर मंडराया खतरा,सीनियर खिलाड़ी ने दिखाई कप्तान बनने...

रोहित शर्मा की कप्तानी पर मंडराया खतरा,सीनियर खिलाड़ी ने दिखाई कप्तान बनने में दिलचस्पी

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच मेलबर्न के मैदान पर खेले गए चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। और अब इस हार के बाद कहीं ना कहीं भारतीय टीम में फूट पड़ती हुई दिखाई दे रही है। और आज नए साल के पहले दिन ही जिस तरीके से इंडियन एक्सप्रेस में खबर छपी है उसमें कई तरह के दावे किए गए हैं जिसमें यह भी कहा गया है कि टीम का सीनियर खिलाड़ी कप्तानी के लिए दिलचस्पी दिखा रहा है।

रोहित शर्मा की कप्तानी पर मंडराया खतरा

दरअसल भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा लगातार बल्ले और बतौर कप्तान दोनों ही रूपों में फ्लॉप साबित हो रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट मैच में मौजूद नहीं थे। और उस मुकाबले में भारतीय टीम ने बुमराह की कप्तानी में जीत हासिल की थी।

उसके बाद जब एडिलेड, ब्रिस्बेन और मेलबर्न टेस्ट मैच में रोहित शर्मा खेले तो टीम को ब्रिसबेन छोड़ दोनों मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। और अब इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक टीम का सीनियर खिलाड़ी कप्तान बनने के लिए दिलचस्पी दिखा रहा है। अब वह खिलाड़ी कौन हो सकता है फिलहाल इसको लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments