HomeHindi NewsHaryanaजिनकी खुद की बही फटी पड़ी, वो हिसाब मांग रहे.. CM नायब...

जिनकी खुद की बही फटी पड़ी, वो हिसाब मांग रहे.. CM नायब सिंह का कांग्रेस पर तंज

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने म्हारा हरियाणा नॉनस्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली पटौदी विधानसभा में उपस्थित भारी जनसमूह को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने केएमपी को 20 सालों से लटका कर रखा था। भाजपा की सरकार आने के बाद बगैर क्षेत्रीय भेदभाव के सभी 22 जिलों का समग्र विकास हुआ है लेकिन विडंबना देखिए कि जिनकी खुद की बही फटी पड़ी है, वो हमसे हिसाब मांग रहे हैं। हरियाणा के किसानों की जमीन बिल्डरों को सौंपने वाले हमसे हिसाब मांग रहे हैं।

उनके कर्मों का हिसाब देने जनता तैयार

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि उनको उनके कर्मों का हिसाब हरियाणा का युवा, किसान, महिलाएं, गरीब, पिछड़ा वर्ग और वंचित समाज तीसरी बार देने को तैयार बैठा है। उन्होंने 184 करोड़ से अधिक की 35 परियोजनाओं का उद्घाटन और 52 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मानेसर को नगर निगम बनाने से और कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे बनने से पटौदी विधानसभा क्षेत्र को लाभ मिला है।

गौरक्षक के निधन पर परिवार को दी सांत्वना

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने रेवाड़ी के फिदेडी गांव पहुंचकर गौरक्षक भाई देवेंद्र यादव (सोनू सरपंच) को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पोस्ट किया कि देवेंद्र यादव के निधन का शोक हम सभी को है। परमात्मा परिवार को ये पीड़ा सहन करने की शक्ति दें। इस दुख की घड़ी में पूरी मजबूती से परिवार के साथ खड़ा हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments