HomeHindi Newsइस युवा खिलाड़ी को इंग्लैंड ने व्हाइट बॉल टीम का बनाया उप-...

इस युवा खिलाड़ी को इंग्लैंड ने व्हाइट बॉल टीम का बनाया उप- कप्तान

इंग्लैंड की टीम के युवा दाएं हाथ के बल्लेबाज हैरी ब्रुक के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। हैरी ब्रुक पिछले कुछ समय से इंग्लैंड की टीम के लिए हर फॉर्मेट में खेल रहे हैं और जमकर रन बना रहे हैं अब उन्हें इंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम का नया उप कप्तान बना दिया गया है। भारत के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज से पहले यह ऐलान कर दिया गया है।

हैरी ब्रुक को मिली उपकप्तानी की जिम्मेदारी

इंग्लैंड क्रिकेट ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से खुलासा करते हुए फैंस को ये जानकारी दी है कि उनका नया लिमिटेड ओवर क्रिकेट का वाइस कैप्टन कौन होगा। आपको बता दें कि उन्होंने 25 साल के विस्फोटक बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक को इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए चुना है। गौरतलब है कि हैरी ब्रूक अपने देश के लिए 5 ODI मैचों में कप्तान की भी भूमिका निभा चुके हैं। इस दौरान इंग्लैंड को 2 मैचों में जीत और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

https://x.com/englandcricket/status/1881427732753473770?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1881427732753473770%7Ctwgr%5E3b5cb9635b8ca2264f983d19360838aa7a7e003c%7Ctwcon%5Es1_c

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments