HomeHindi NewsHaryanaमां के लिए होगा ये अनमोल उपहार.. सीएम नायब सिंह ने की...

मां के लिए होगा ये अनमोल उपहार.. सीएम नायब सिंह ने की अपील

हरियाणा के पानीपत के गांव आट्टा में निरंकारी सेवा मिशन द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस दौरान एक दिन में 21 हजार पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि मैं प्रदेशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे अपनी माँ के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। ये आपकी तरफ से उन्हें एक अनमोल उपहार होगा। उन्होंने कहा कि इससे जुड़ी तस्वीर आप #Plant4Mother, #एक_पेड़_माँ_के_नाम के साथ जरूर साझा करें।

समाज के सभी वर्गों के काम आएगा भवन

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गुरुग्राम के सेक्टर 10 में जाट कल्याण मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर जाट कल्याण सभा के भवन का शिलान्यास कर ऐच्छिक कोष से 31 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह भवन समाज के सभी वर्गों के काम आएगा।साथ ही न केवल स्थानीय लोगों बल्कि दूर दराज से आने वालों को भी इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव राज्य मंत्री संजय सिंह, सांसद धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments