HomeHindi NewsKKR के खिलाफ बेहद खतरनाक हो जाता है SRH का यह गेंदबाज

KKR के खिलाफ बेहद खतरनाक हो जाता है SRH का यह गेंदबाज

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच आज आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। कोलकाता नाइट राइडर्स और हैदराबाद दोनों टीमों की बात की जाए तो दोनों ही टीमों ने इस आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया है। हैदराबाद ने अपने अटैकिंग एप्रोच से सभी को हैरान किया है तो वहीं कोलकाता भी हैदराबाद की तरह ही क्रिकेट खेल रहा है।

इस आर्टिकल में हम आपको सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के एक ऐसे गेंदबाज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के खिलाफ बेहद शानदार रहा है, और इस बार अगर इस गेंदबाज से कोलकाता की टीम बच जाती है तो कहीं ना कहीं जीत के आसार भी बढ़ जाएंगे।

कोलकाता के खिलाफ बेहद शानदार है भुवनेश्वर कुमार का गेंदबाजी रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अब तक 28 पारी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेल चुके हैं। इन 28 पारियों मे उन्होंने 32 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान इकोनॉमी 7.87 की है। अगर भुवनेश्वर कुमार को संभालकर कोलकाता के बल्लेबाज खेल जाते हैं तो फिर कोलकाता के लिए बल्लेबाजी आसान हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments