HomeHindi NewsChhattisgarh Newsशहीद भरत लाल साहू के नाम पर होगा ये चौक.. सीएम साय...

शहीद भरत लाल साहू के नाम पर होगा ये चौक.. सीएम साय ने कैबिनेट में लिया निर्णय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने शहीद भरत लाल साहू की स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिए अहम फैसला लिया है। कैबिनेट ने मोवा बाजार चौक रायपुर का नामकरण उनके नाम से शहीद भरत लाल साहू चौक करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिपरिषद के सहयोगियों ने शहीद भरत लाल साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही उनकी स्मृति में मोवा बाजार चौक रायपुर का नामकरण शहीद भरत लाल साहू चौक किए जाने का निर्णय लिया है।

ब्लास्ट में चपेट में आए थे

गौरतलब है कि एसटीएफ के आरक्षक भरत लाल साहू 17 जुलाई को बीजापुर जिले के मंडीमरका के जंगल में टीम के साथ सर्चिंग कर रहे थे। इस दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने की वजह से वे शहीद हो गए थे। शहीद भरत लाल साहू रायपुर के मोवा बाजार के रहने वाले थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments