HomeHindi News2023 विश्व कप के बाद हुई न्यूजीलैंड की टीम में इस खिलाड़ी...

2023 विश्व कप के बाद हुई न्यूजीलैंड की टीम में इस खिलाड़ी की वापसी

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम के बीच इसी महीने T20 सीरीज खेली जानी है जिसके लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। और 2023 विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड की टीम में ट्रेंट बोल्ट की वापसी हो गई है। ट्रेंट बोल्ट ने आखिरी बार न्यूजीलैंड की टीम के लिए 2023 विश्व कप में हिस्सा लिया था। उसके बाद से वह लगातार सिर्फ लीग खेलते नजर आ रहे थे लेकिन अब उनकी वापसी हो गई है।

आपको बता दें न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 21 फरवरी को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। 23 फरवरी को दूसरा टी-20 और 25 फरवरी को तीसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। यह दोनों मुकाबले ऑकलैंड में होंगे। इसके बाद दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के लिए कुछ इस तरह की है न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट (दूसरा औऱ तीसरा मैच), मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर) , ईश सोढ़ी, टिम साउदी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments