HomeHindi Newsबुमराह की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है रांची टेस्ट मैच...

बुमराह की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है रांची टेस्ट मैच में खेलने का मौका

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच 23 फरवरी से रांची के मैदान पर चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रिलीज कर दिया गया है। जसप्रीत बुमराह ने तीन टेस्ट मैच खेले लेकिन चौथे टेस्ट मैच से होने आराम दिया जा रहा है।

जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में एक नए तेज गेंदबाज को रांची टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिल सकता है और यह नया तेज गेंदबाज इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन भी कर चुका है

आकाशदीप को मिल सकता है डेब्यु का मौका

भारतीय टीम के लिए इस चौथे टेस्ट मैच में आकाशदीप को डेब्यु का मौका मिल सकता है। आकाशदीप को भारत की टेस्ट में पहली बार जगह मिली है और अब जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में रांची टेस्ट मैच में आकाशदीप खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments