HomeHindi Newsभारतीय टीम में दोबारा वापसी करने की कोशिश कर रहा है यह...

भारतीय टीम में दोबारा वापसी करने की कोशिश कर रहा है यह खिलाड़ी

भारतीय टीम के लिए एक वक्त पर सलामी बल्लेबाज और मध्यक्रम में खेलने वाले स्टाइलिश बल्लेबाज हनुमा विहारी ने टीम इंडिया में दोबारा से अपनी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। हनुमा विहारी ने कहा है कि वह दुखी है कि भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन वह रणजी ट्रॉफी में रन बनाकर दोबारा वापसी करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

हनुमा विहारी ने अपनी वापसी को लेकर कहा कि “मुझे काफी दुख और निराशा होती है कि मैं टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हूं लेकिन हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव आता है। मेरा काम अब ये है कि मैं रणजी ट्रॉफी में ज्यादा से ज्यादा रन बनाऊं। ये सीजन मेरे खुद के लिए और टीम के लिए भी काफी अच्छा गया है। इसलिए मेरा लक्ष्य यह है कि मैं ज्यादा से ज्यादा रन बनाऊं और टेस्ट टीम में वापसी की कोशिश करुं।

आपको बता दे हनुमा विहारी काफी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि उन्हें जितने मौके मिले उन मौकों का इतने अच्छे तरीके से फायदा नहीं उठा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments