HomeHindi Newsभारतीय टीम में जल्द होने वाला है इस खिलाड़ी का कमबैक

भारतीय टीम में जल्द होने वाला है इस खिलाड़ी का कमबैक

वेस्ट इंडीज और यूएसए की मेजबानी में इस वक्त t20 विश्व कप खेला जा रहा है। विश्व कप के बाद भारत को जिंबॉब्वे के खिलाफ पांच मैचों की T20 श्रृंखला खेलनी है। और इस T20 श्रृंखला में भारत की टीम में उस खिलाड़ी की वापसी होने वाली है जिसने 2023 के 50 ओवर के विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था।

हम बात कर रहे हैं भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर की जिन्होंने 2023 के वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन उसके बाद उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी छीन लिया गया और टीम से भी बाहर कर दिया गया। हालांकि उसके बाद उन्होंने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को चैंपियन भी बनाया और अब उनकी वापसी भारतीय टीम में एक बार फिर से होने वाली है।

श्रेयस अय्यर को लेकर यह खबर निकलकर सामने आ रही है कि श्रेयस अय्यर को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और जिंबॉब्वे के खिलाफ पांच मैचों की T20 श्रृंखला में शामिल किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments