HomeHindi Newsभारतीय टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में एक्स फैक्टर साबित हो सकता...

भारतीय टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में एक्स फैक्टर साबित हो सकता है यह खिलाड़ी

भारतीय टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय टीम को एक बेहतर टीम बताया है। साथ ही यह भी कहा है कि वह कौन सा गेंदबाज होगा जो मिडिल ओवर में टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकता है।

कुलदीप यादव भारत के लिए होंगे एक्स फैक्टर: सुरेश रैना

सुरेश रैना ने कहा कि “हमें रोहित शर्मा की तारीफ करनी चाहिए कि उन्होंने कुलदीप यादव का किस तरह से समर्थन किया। 2021 में दुबई में टी20 विश्व कप के दौरान हमारे पास वरुण चक्रवर्ती के रूप में एक रहस्यमयी स्पिनर था। लेकिन कुलदीप यादव में वह स्थिरता, अलग एक्शन और बहुत अलग तरीके से गेंदबाजी करने की क्षमता है। इसलिए, मुझे लगता है कि मध्य ओवरों की गेंदबाजी में एक्स-फैक्टर कुलदीप यादव होंगे।

आपको बता दें कुलदीप यादव काफी समय से चोटिल चल रहे हैं और लगातार अब फिट होने की कोशिश कर रहे हैं। उनका नाम चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में है लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप यादव किस तरीके से गेंदबाजी करते हैं इस पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। क्योंकि भारतीय टीम के एकमात्र विकेट टेकर जो मिडिल ओवर में होंगे वह कुलदीप यादव ही होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments