HomeHindi Newsबांग्लादेश के खिलाफ हिजाब पहनकर वर्ल्ड कप का मैच खेलने उतरी ये...

बांग्लादेश के खिलाफ हिजाब पहनकर वर्ल्ड कप का मैच खेलने उतरी ये खिलाड़ी

महिला t20 विश्व कप का आगाज हो चुका है शारजाह के मैदान पर स्कॉटलैंड और बांग्लादेश की टीम के बीच ग्रुप बी का मुकाबला खेला गया इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने 16 रनों से स्कॉटलैंड की टीम को हरा दिया। इस मुकाबले में स्कॉटलैंड की टीम को हार का सामना जरूर करना पड़ा, लेकिन स्कॉटलैंड की टीम की महिला खिलाड़ी अबताह मकसूद मैदान पर हिजाब पहनकर खेलने उतरी।

t20 विश्व कप से पहले जो फोटोशूट हुआ था उसमें भी स्कॉटलैंड की टीम की लेग स्पिनर अबताह मकसूद ने जो तस्वीर क्लिक करवाई थी उसमें भी उन्होंने हिजाब पहना हुआ है। और आज पूरे मैच के दौरान यह चर्चा का विषय रहा और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें अबताह मकसूद पाकिस्तानी मुल्क की क्रिकेटर हैं, लेकिन उनका परिवार पाकिस्तान छोड़कर स्कॉटलैंड शिफ्ट हो गया था। और अब वो स्कॉटलैंड की टीम से खेलती है।

https://x.com/Sunriserscrick/status/1841763361836421618?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1841763361836421618%7Ctwgr%5Ea9f9db284817321acdc50672e87bf7758778aaad%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.sportskeeda.com%2Fcricket%2Fscotland-bowler-abtaha-maqsood-wearing-hijab-icc-womens-t20-world-cup-2024

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments