HomeHindi Newsइतने करोड़ में बिकी इस दिग्गज खिलाड़ी की कैप, कलेक्टर्स तक ने...

इतने करोड़ में बिकी इस दिग्गज खिलाड़ी की कैप, कलेक्टर्स तक ने लगाई बोली

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन की कहानी और किस्से तो हमने बहुत सुने हैं। क्योंकि हममें से बहुत कम ही लोगों ने उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखा होगा। लेकिन उनके रिकॉर्ड्स इस बात की गवाही देते हैं कि वह कितने बड़े बल्लेबाज थे। आज उनकी बैगी ग्रीन कैप की नीलामी हुई और इसकी जो कीमत रही वह सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

इतने करोड़ में नीलाम हुई सर डॉन ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप

आपको बता दें आयोजित नीलामी में सर डॉन ब्रैडमैन की टेस्ट कैप 390,000 डॉलर 2.14 करोड़ रुपये में बिकी, जो नीलामी शुल्क के बाद बढ़कर 479,700 डॉलर 2.63 करोड़ रुपये हो गई। आपको बता दें 1947-48 की सीरीज में ब्रैडमैन का प्रदर्शन असाधारण से कम नहीं था। घरेलू धरती पर अपनी अंतिम सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 178.75 की शानदार औसत से सिर्फ 6 पारियों में 715 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और एक दोहरा शतक शामिल था।

आपको बता दें नीलामी मात्र 10 मिनट तक चली, लेकिन इस कीमती धरोहर को खरीदने के लिए कलेक्टरों ने जमकर बोली लगाई। जब अंतिम बोली लगी, तो टोपी की बोली 390,000 डॉलर लगी, जिससे यह अब तक बेची गई क्रिकेट की सबसे महंगी यादगार वस्तुओं में से एक बन गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments