HomeHindi Newsमहाराष्ट्र में इसलिए मिली है हार.. प्रशासन पर ही बीजेपी ने मढ़ा...

महाराष्ट्र में इसलिए मिली है हार.. प्रशासन पर ही बीजेपी ने मढ़ा दोष

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भाजपा में इस हार को लेकर मंथन चल रहा है। इस बीच भाजपा का आरोप है कि निर्वाचन आयोग के काम में जुटे अधिकारियों ने गड़बड़ी की है। महाराष्ट्र में भाजपा की ही सरकार है। ऐसे में यह आरोप अप्रत्याशित है कि उसके ही अधीनस्थ कर्मचारियों से आखिर यह गड़बड़ी क्यों हुई।
30-40 विधानसभा क्षेत्रों पर डबल वोटिंग
महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि धुले और मालेगांव विधानसभा क्षेत्र में 3,000 से अधिक प्रविष्टियां हैं। यही प्रविष्टियां धुले विधानसभा में भी हैं। वोटर आईडी नंबर, फोटो सभी एक जैसे हैं। जब चुनाव आयोग ने सब कुछ डिजिटल कर दिया है तो उन्हें इस पर ध्यान क्यों नहीं आया? बावनकुल ने कहा कि धुले के साथ-साथ मालेगांव में भी वही लोग वोट करेंगे। मुझे लगता है कि 30-40 विधानसभा क्षेत्रों में ऐसा हुआ है। हमने आज चुनाव आयोग को शिकायत दी है कि जो अधिकारी इस तरह से काम कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। ये मांग बीजेपी ने रखी है। ये एक बड़ी साजिश है। ये खास तौर पर एक समुदाय विशेष के वोट हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments