HomeSportsBGT Seriesऑस्ट्रेलिया में टेस्ट फॉर्मेट में कुछ इस तरह का है रोहित शर्मा...

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट फॉर्मेट में कुछ इस तरह का है रोहित शर्मा का बल्लेबाजी का रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। ये टेस्ट मैच पिंक बॉल से होगा और डे नाइट टेस्ट मैच है। इस दूसरे टेस्ट मैच से भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा भी टीम इंडिया में खेलते हुए दिखाई देंगे जो कि पहले टेस्ट मैच में निजी कारण की वजह से नहीं खेल सके थे। लेकिन अब रोहित पूरी तरह से टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं।

इस रिपोर्ट में हम आपको भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट फॉर्मेट में किस तरह का रिकॉर्ड है? और वहां पर रोहित शर्मा किस तरह से बल्लेबाजी करते हैं सब कुछ आपको बताने जा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर रोहित का अच्छा नहीं है टेस्ट रिकॉर्ड

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 7 टेस्ट मैच खेले हैं। इन 7 टेस्ट मैचों की 14 पारी में रोहित शर्मा ने सिर्फ 408 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा का औसत 31.38 का है और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63 का है। कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर रोहित शर्मा तीन अर्धशतक ही लगा सके हैं। ऐसे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया में तो बेहतर नहीं है। अब रोहित शर्मा को कोशिश करनी होगी कि इस दौरे पर रोहित शर्मा अपने रिकार्ड को बेहतर करें, क्योंकि जब रोहित शर्मा टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत देंगे तो टीम इंडिया की उम्मीदें सीरीज को बेहतर अंतर से जीतने की बढ़ जाएंगी।

रोहित शर्मा जब साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने गए थे तो उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक ही निकल सका था और रोहित के बल्ले से रन भी नहीं बन रहे थे। अब इस बार रोहित बात बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए हुए हैं और उनसे कप्तानी पारी की उम्मीद रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments