HomeHindi Newsआईपीएल की इस फ्रेंचाइजी ने उड़ाया बाबर आजम का मजाक, सोशल मीडिया...

आईपीएल की इस फ्रेंचाइजी ने उड़ाया बाबर आजम का मजाक, सोशल मीडिया पर किया ट्वीट

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान की टीम के बीच डरबन के मैदान पर खेले गए पहले T20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तान की टीम को बड़ी आसानी से हरा दिया था इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम बिना खाता खोले आउट हो गए थे और उन्हें आउट करने वाला सिर्फ 18 साल का गेंदबाज था जो आईपीएल में इसी साल मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए चुना गया है

आईपीएल में खेलने वाले गेंदबाज ने बाबर को जीरो पर किया था चलता

दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के 18 वर्षीय तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने बाबर आजम को चौथी गेंद पर शून्य पर चलता कर दिया था। और अब क्वेना मफाका जिस आईपीएल फ्रैंचाइजी के लिए अगले साल खेलने वाले हैं इस फ्रेंचाइजी ने मफाका और बाबर की तस्वीर डालते हुए बाबर आजम का मजाक उड़ाया है।

आपको बता दें आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बाबर आजम और क्वेना मफाका की एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में गुड मॉर्निंग लिखा है। आपको बता दें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने क्वेना मफाका को आईपीएल की मेगा नीलामी में अपनी टीम में खरीदा है और उन्होंने बाबर आजम को भी आउट कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments