HomeHindi Newsचौथे टेस्ट मैच से भी बाहर हुआ भारत का यह खिलाड़ी

चौथे टेस्ट मैच से भी बाहर हुआ भारत का यह खिलाड़ी

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच 23 फरवरी से रांची के मैदान पर चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है। भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रही है। भारतीय टीम की बात की जाए तो भारतीय टीम ने अब तक इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन अब चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है।

चौथे टेस्ट मैच से भी बाहर हुए केएल राहुल

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल रिपोर्ट्स में ऐसी खबरें आ रही थी केएल राहुल चौथे टेस्ट मैच में फिट हो जाएंगे और खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन अब जो खबरें आ रही है उसमें यह कहा जा रहा है कि राहुल चौथे टेस्ट मैच से भी बाहर हो चुके हैं।

आपको बता दें कि केएल राहुल ने हैदराबाद में पहला टेस्ट मैच खेला था और बेहतरीन पारी भी खेली थी। लेकिन उसके बाद विशाखापट्टनम और राजकोट टेस्ट मैच में केएल राहुल चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments