HomeHindi Newsभारत के इस खिलाड़ी ने 3 साल बाद अपने कमबैक को बताया...

भारत के इस खिलाड़ी ने 3 साल बाद अपने कमबैक को बताया अपना पुनर्जन्म

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच ग्वालियर के मैदान पर खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारत में बड़ी आसानी से जीत इस मुकाबले में हासिल कर ली। इस मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने 3 साल बाद टीम इंडिया में कमबैक किया और चार ओवर में सिर्फ 31 रन देकर तीन सफलता हासिल की। वरुण चक्रवर्ती ने ने इस मुकाबले में तौहीद हिदोय,जाकिर अली, और रिशाद हुसैन के विकेट हासिल किये।

3 साल बाद अपने कम बैक को लेकर बड़ी बात कह गए वरुण चक्रवर्ती

मैच खत्म होने के बाद स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने कहा कि “तीन लंबे सालों के बाद ये मेरे लिए निश्चित रूप से भावनात्मक था। नीली जर्सी में वापस आकर अच्छा लग रहा है। ये पुनर्जन्म जैसा लगता है मैं बस प्रक्रिया से जुड़ा रहना चाहता हूं। यही मैं आईपीएल में भी कर रहा हूं मैं जो ज्यादा आगे नहीं जाना चाहता और मैं बस वर्तमान में रहना चाहता हूं। इसलिए मैं बहुत ज़्यादा सोचना या बहुत ज़्यादा व्यक्त नहीं करना चाहता। आईपीएल के बाद मैंने कुछ टूर्नामेंट खेले और उनमें से एक टीएनपीएल था ये बहुत अच्छा टूर्नामेंट है और उच्च स्तर का भी है।

https://www.instagram.com/p/DAyuP5KTLgg/?igsh=ejRteTh4ZG84bHYw
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments