HomeHindi Newsपंजाब की इस लड़की ने किया कमाल,बिना IIT-IIM के हासिल किया 58...

पंजाब की इस लड़की ने किया कमाल,बिना IIT-IIM के हासिल किया 58 लाख का पैकेज

किसी बड़ी सफलता को हासिल करने के लिए जरूरी नहीं है कि बड़े रास्ते पर ही चलना पड़ा। कई बार छोटे रास्तो में भी चलकर बड़ी-बड़ी कामयाबियां हासिल की जा सकती हैं। इस बात को हकीकत में कर दिखाया है पंजाब की एक लड़की ने जिसने न तो आईआईटी और न ही आईआईएम जैसे संस्थानों से पढ़ाई कि लेकिन इसके बावजूद उसे लाखो का पैकेज मिला है।

पंजाब की अंशु सूद का कमाल

25 साल की उम्र में पंजाब विश्वविद्यालय से एमबीए करने वाली अंशु सूद ने 58.48 लाख रुपये प्रति वर्ष का अब तक का सबसे ज्यादा सैलरी वाला कैंपस प्लेसमेंट पैकेज हासिल किया है. इससे पहले 2022 में वो कैंपस प्लेसमेंट के जरिये नामी विदेशी कंपनी में प्लेसमेंट हासिल करके सुर्खियों में रही हैं.पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली अंशू ने सिंगापुर की कंपनी तोलाराम ग्रुप में अंशू ने सेल्स मैनेजर का पद हासिल किया है. यह ग्रुप फूड और इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई फील्ड में काम करता है. बता दें कि साल 2022 की तुलना में बीते साल हाइएस्ट पैकेज में 10 प्रतिशत की बढ़त हुई है.

पंजाब से ही की पढ़ाई

यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने के बाद अंशू ने पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) से एमबीए किया है. एमबीए में अपनी इंटर्नशिप के दौरान उन्होंने एयरटेल के साथ मार्केटिंग इंटर्न के रूप में भी काम किया हुआ है. मीडिया से बात करते हुए, अंशू ने कहा कि वह 20 लाख का पैकेज की उम्मीद कर रही थीं, लेकिन वह इससे कहीं आगे सध्या यह बड़ी जाने में कामयाब रहीं. उन्होंने इसका श्रेय अपने शिक्षकों और यूबीएस प्लेसमेंट सेल द्वारा निभाई गई सहायक भूमिका को दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments