HomeHindi NewsEntertainment'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स' पर भारी पड़ी ये फिल्म.. सभी...

‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ पर भारी पड़ी ये फिल्म.. सभी को चौंकाते हुए आगे निकली

इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज हुईं तीन बड़ी फिल्मों ‘बागी 4’, ‘द बंगाल फाइल्स’ और हॉलीवुड फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। शुरुआती दो दिनों के कलेक्शन में हॉरर फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने सभी को चौंकाते हुए सबसे आगे निकल गई है।

पहले दिन से ही हॉलीवुड फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम कर लिया था। ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ ने शुक्रवार को 17.5 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी, जो इसे 2025 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर बनाती है। फिल्म ने दूसरे दिन भी अपनी कमाई की रफ्तार बरकरार रखी और 17.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह, दो दिनों में ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ का कुल कलेक्शन 35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

वहीं, टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने भी अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन हॉलीवुड फिल्म के सामने उसकी कमाई धीमी हो गई। ‘बागी 4’ ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट देखी गई और यह 9 करोड़ रुपये पर सिमट गई। दो दिनों में ‘बागी 4’ का कुल कलेक्शन 21 करोड़ रुपये रहा।

विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ की बात करें तो इसे बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली। पहले दिन इस फिल्म ने केवल 1.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे दिन 2.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन केवल 4 करोड़ रुपये रहा, जो कि इसके बजट के हिसाब से काफी कम है।

कुल मिलाकर, बॉक्स ऑफिस की इस रेस में ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है और हिंदी फिल्मों पर भारी पड़ती दिख रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments