HomeHindi Newsयह एपिसोड मुझे भावुक कर देने वाला है.. पीएम मोदी ने मन...

यह एपिसोड मुझे भावुक कर देने वाला है.. पीएम मोदी ने मन की बात में बताई यह वजह

मन की बात के 114वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए कई बातें कहीं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के झांसी में कुछ महिलाओं ने घुरारी नदी को नया जीवन दिया है। ये महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं और उन्होनें जल सहेली बनकर इस पूरे अभियान का नेतृत्व किया है।

जल संरक्षण महत्वपूर्ण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले कुछ कुछ हफ्तों से देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। बारिश का यह मौसम हमें याद दिलाता है कि हमारे जीवन के लिए जल संरक्षण कितना महत्वपूर्ण है। मोदी ने यह भी कहा कि आज का यह एपिसोड मुझे भावुक कर देने वाला है। इसका कारण यह है कि मन की बात में हमारी इस यात्रा के 10 वर्ष पूरे हो रहे हैं। पीएम मोदी ने 2014 में मन की बात का कार्यक्रम शुरू किया था।

उत्तराखंड के झाला के युवाओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक सीमावर्ती गांव है झाला। यहां के युवाओं ने अपने गांव को स्वच्छ रखने के लिए एक खास पहल शुरू की है। वे अपने गांव में धन्यवाद प्रकृति अभियान चला रहे हैं। इसके तहत वे गांव में रोजाना दो घंटे सफाई करते हैं। इसके साथ गांव की गलियों में बिखरे हुए कूड़े को समेटकर गांव के बाहर तय जगह पर डाला जाता है। इससे स्वच्छता के प्रति लोगों को प्रेरणा मिल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments