HomeHindi Newsये जनसैलाब है मोदी का परिवार : जितेंद्र सिंह.. पीएम ने सुनी...

ये जनसैलाब है मोदी का परिवार : जितेंद्र सिंह.. पीएम ने सुनी लाभार्थियों के मन की बात

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर कार्यक्रम में 6400 करोड़ रुपए की लागत से 53 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मोदी ने विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद जवानों के परिवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर के लाभार्थियों से बातचीत की। इससे पहले पीएम मोदी ने श्रीनगर पहुंचने पर भव्य शंकराचार्य हिल को दूर से देखा और दर्शन किए।
सुबह से इंतजार कर रहे थे इंतजार
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ये जनसैलाब मोदी का परिवार है और ये परिवारजन यहां पर आपका दीदार करने के लिए सुबह से इंतजार कर रहे हैं। ये जानते हैं कि आप इनका दर्द समझ सकते है जो कोई और नहीं समझ सकता। पीएम ने यहां के आवाम को बदहाली से राहत दिलाकर इनका मुकद्दर बदला है और इनको नए सपने दिखाए हैं। वो हाथ जिसमें पहले बंदूक थी उसमें आई पैड और कंप्यूटर है। आज यहां उम्मीद के सागर झलक रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments