HomeHindi NewsDelhi Newsये देश किसी के बाप की जागीर नहीं.. महारैली में भगवंत मान...

ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं.. महारैली में भगवंत मान की ललकार

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चित-परिचित अंदाज में भाजपा पर करारे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। ये सोचते हैं कि डंडे के बल से चला लेंगे, तो ऐसा नहीं होगा। उन्होंने शायरी सुनाते हुए कहा कि हम वो पत्ते नहीं जो आंधियों में गिर जाएंगे.. आंधियों से कह दो कि अपनी औकात में रहें।
यूं तो मुर्गे के सिर पर भी ताज होता है
मान ने कहा कि ये चाहते हैं कि जो अस्पताल बनाए उसे अंदर कर दो, जो स्कूल बनाए उसको अंदर कर दो, कांग्रेस के खाते सीज कर दो, किसी के नेता सीज कर दो। उन्होंने कहा कि हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने को तो मुर्गे के सिर पर भी ताज होता है। सीएम मान ने कहा कि मैं सुनीता केजरीवाल जी और कल्पना सोरेन जी को नमन करता हूं। मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दोगे, लेकिन इस सोच को कैसे कैद करोगे। इन भ्रष्टाचारियों को कह दो जितनी मर्जी इक_े कर लो हीरे-मोती, लेकिन याद रहे कफन में जेब नहीं होती। जुमला और झूठ बनाने वाली फैक्ट्रियां चल रही हैं। मैंने संसद में कहा था कि 15 लाख लिखने जाता हूं तो कलम रुक जाती है। हर बात जुमला लगती है, पता नहीं मोदी जी को चाय बनानी भी आती है या नहीं?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments