HomeHindi Newsगुजरात टाइटंस के इस गेंदबाज ने अपने आप को बताया सर्वश्रेष्ठ स्पिनर

गुजरात टाइटंस के इस गेंदबाज ने अपने आप को बताया सर्वश्रेष्ठ स्पिनर

आईपीएल की एक बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस की टीम के लिए खेलने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज आर साई किशोर ने अपनी गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही अपने बयान में आर साईं किशोर ने कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद हर किसी को हैरानी भी हो रही है।

आपको बता दें आर साईं किशोर का मानना है कि वो इस वक्त भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाज हैं और उन्हें सीधे रेड बॉल क्रिकेट में मौका दे देना चाहिए। मैं भारत में सबसे बेहतरीन स्पिनर हूँ।

अपने आप को साईं किशोर बता रहे हैं सर्वश्रेष्ठ स्पिनर

गुजरात टाइटंस की टीम के लिए 10 मैच आर साईं किशोर ने खेले हैं और कुल मिलाकर 13 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन देखकर चार विकेट है। इसके अलावा साधारण सी गेंदबाजी उन्होंने आईपीएल में की है लेकिन वह इस वक्त अपने आप को सर्वश्रेष्ठ स्पिनर मान रहे हैं और कह रहे हैं कि मैं टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हूँ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments