HomeHindi Newsतीसरे दिन का खेल हुआ खत्म,इंग्लैंड ने बनाई 126 रनों की बढ़त

तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म,इंग्लैंड ने बनाई 126 रनों की बढ़त

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच का आज तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है और इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 316 रन बना दिए हैं। इंग्लैंड की टीम की कुल बढ़त 126 रनों की हो गई है।

इंग्लैंड की टीम की ओर से जहां जो रूट और बेन स्टोक्स फ्लॉप हुए तो वहीं नंबर तीन के बल्लेबाज ओली पोप नाबाद 148 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड की टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज फोक्स ने 34 रन बनाए। इसके अलावा डकेट ने 47 और क्रॉली ने 31 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट हासिल हुए। तो वहीं जडेजा और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments