HomeHindi Newsराजमार्ग पर ही दरी बिछाई और शुरू कर दिया धरना, ठेकेदारों ने...

राजमार्ग पर ही दरी बिछाई और शुरू कर दिया धरना, ठेकेदारों ने की एसआईटी जांच की मांग

थराली सिंचाई खंड में स्थाई अधिशासी अभियंता की नियुक्ति किए जाने एवं डिवीजन के पिछले तीन सालों के क्रियाकलापों की एसआईटी जांच की मांग को लेकर ठेकेदारों ने चौथे दिन नंदादेवी राजजात थराली-देवाल-वांण राजमार्ग पर धरना देकर आंदोलन को जारी रखा। थराली सिंचाई खंड में स्थाई अधिशासी अभियंता की नियुक्ति व इस खंड में पिछले 3 सालों के दौरान के क्रियाकलापों की एसआईटी जांच किए जाने की मांग को लेकर ठेकेदार सिंचाई विभाग के कैंपस में पिछले तीन दिनों से धरना-प्रदर्शन करते आ रहे हैं। थराली -देवाल-वांण राजमार्ग पर पूर्णा गांव के पास पालियूभैय्व नामक स्थान पर सडक़ बंद होने और लगातार पहाड़ी से पत्थरों के गिरने के कारण देवाल के ठेकेदार संघ के आंदोलित सदस्यों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर राजमार्ग पर ही दरी बिछाकर चौथे दिन का धरना शुरू कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments