HomeHindi NewsHaryanaचुनाव मैदान में ताल ठोकने हैं तैयार.. हरियाणा के ये खिलाड़ी मांग...

चुनाव मैदान में ताल ठोकने हैं तैयार.. हरियाणा के ये खिलाड़ी मांग रहे टिकट

हरियाणा में खेल जगत के कई सितारे हैं जो अपने खेल से प्रदेश सहित देशभर का नाम रोशन करते रहे हैं, लेकिन अब ये चुनाव मैदान में उतरकर ताल ठोकने के लिए भी तैयार हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ी भाजपा से तो कुछ कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो क्षेत्रीय पार्टियों से भी चुनाव लडऩे को तैयार हैं। ऐसे में उम्मीद यह है कि ये खिलाड़ी जल्द ही जनता के वोट मांगते नजर आएंगे।

ये खिलाड़ी मांग रहे टिकट

टिकट मांगने वालों में कई ओलिंपियन भी हैं। बरौदा से ओलिंपियन योगेश्वर दत्त, गोहाना से तीर्थराणा और चरखी दादरी से बबीता फोगाट टिकट मांग रहे हैं। मुक्केबाज विजेंदर सिंह भी कांग्रेस का दामन छोडक़र भाजपा के पाले में आ चुके हैं और अब टिकट की दावेदारी ठोक रहे हैं। साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के भी चुनाव मैदान में उतरने की संभावना है। ये तीनों कांग्रेस से टिकट लड़ सकते हैं।

इनकी भी टिकट की दावेदारी

योगेश्वर दत्त भी सरकार नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति में उतरे थे, लेकिन उन्हें कांग्रेस नेता श्रीकृष्ण हुड्डा से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। भारतीय कबड्डी टीम के खिलाड़ी दीपक निवास हुड्डा भी भाजपा से टिकट मांग रहे हैं। उनकी पत्नी स्वीटी बूरा, पर्वतारोही अनीता कुंडू, बास्केटबॉल खिलाड़ी राधा अहलावत, पहलवान मुकेश शर्मा टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments