HomeHindi NewsBihar Newsझूठ और जुमलों की होगी बरसात.. पीएम मोदी पर लालू यादव का...

झूठ और जुमलों की होगी बरसात.. पीएम मोदी पर लालू यादव का वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर हैं। वे भागलपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस बीच पीएम मोदी के दौरे को लेकर बिहार में सियासत भी शुरू हो गई है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीएम पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव होने हैं, इसलिए योजनाओं का उद्घाटन दिखावटी रूप से किया जा रहा है। लालू ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार में हैं, इसलिए आज बिहार में झूठ और जुमलों की बरसात होगी। चुनावी वर्ष है इसलिए लोगों को भ्रमित करने के लिए केंद्र की देशभर की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन अब दिखावटी रूप से बिहार से होगा, लेकिन बिहार को कुछ नहीं मिलेगा, ना ये देंगे।

किसान सम्मान निधि के 6 वर्ष पूरे

पीएम मोदी ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के 6 वर्ष पूरे होने पर देशभर के हमारे किसान भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई। मेरे लिए अत्यंत संतोष और गर्व का विषय है कि अब तक करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये किसानों के खाते में पहुंच चुके हैं। हमारा प्रयास अन्नदाताओं को सम्मान, समृद्धि और नई ताकत दे रहा है। आज प्रधानमंत्री मोदी किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments