HomeHindi NewsDC और RR के बीच आज होगा मुकाबला, कौन मारेगा बाजी?

DC और RR के बीच आज होगा मुकाबला, कौन मारेगा बाजी?

दिल्ली कैपिटल और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच आज दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाना है। दिल्ली कैपिटल की टीम के लिए आज का मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि दिल्ली कैपिटल की टीम अभी भी प्लेऑफ के रेस में बनी हुई है। लेकिन दिल्ली कैपिटल की टीम को यहां से हर मुकाबले जीतने होंगे। वही राजस्थान रॉयल्स की टीम लगभग प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।

राजस्थान के सामने आसान नहीं होगी चुनौती

दिल्ली कैपिटल की टीम की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल की टीम का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स की टीम से है और राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन अब तक आईपीएल 2024 में बेहद शानदार रहा है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की टीम को हराना दिल्ली कैपिटल के लिए कहीं से भी आसान नहीं होने वाला है। क्योंकि राजस्थान रॉयल्स की टीम के लगभग सभी खिलाड़ी बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं।

ऐसे में अगर दिल्ली कैपिटल की टीम को इस मुकाबले में जीत हासिल करनी है तो टीम के सभी खिलाड़ियों का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। खासतौर पर कप्तान ऋषभ पंत को एक बार फिर से बड़ी पारी खेलनी होगी और यह दिखाना होगा की प्लेऑफ में जाने के लिए दिल्ली भरसक प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments