HomeHindi NewsRCB और LSG में आज होगा घमासान, कौन मारेगा बाजी?

RCB और LSG में आज होगा घमासान, कौन मारेगा बाजी?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के बीच आज आईपीएल 2024 का 15वां मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की बात की जाए तो बेंगलुरु की टीम अब तक तीन मुकाबले खेल चुकी है। इन तीन में से दो मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एकमात्र जीत बेंगलुरु की पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ आई है।

बेहद जबरदस्त मुकाबला होने की है उम्मीद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की बात की जाए तो दोनों ही टीम में बेहद शानदार है। दोनों ही टीमों में स्टार खिलाड़ी मौजूद है। खासतौर पर फैंस मयंक यादव बनाम विराट कोहली की वह भिड़ंत देखने के लिए भी बेताब होंगे। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम का पलड़ा थोड़ा सा भारी इस मुकाबले में नजर आ सकता है। उसकी वजह विराट कोहली का फॉर्म है, विराट कोहली बेहद शानदार फार्म में चल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments