HomeHindi NewsDC और MI के बीच आज होगी धमाकेदार टक्कर

DC और MI के बीच आज होगी धमाकेदार टक्कर

दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच आज दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 का अहम मुकाबला खेला जाना है। दिल्ली और मुंबई दोनों ही टीमों के लिए यह बेहद अहम मुकाबला है। क्योंकि दोनों ही टीम में अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है ऐसे में दोनों टीमें हर हाल में जीत चाहेंगी।

मुंबई इंडियंस की टीम को खेलनी होगी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट

मुंबई इंडियंस की टीम की बात की जाए तो इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। कप्तान हार्दिक पांड्या खराब फार्म से जूझ रहे हैं और कई अहम खिलाड़ी भी रन नहीं बना पा रहे हैं। अगर बुमराह को छोड़ दिया जाए तो गेंदबाजी भी काफी साधारण नजर आ रही है। ऐसे में अगर आज मुम्बई को दिल्ली की टीम को हराना है तो अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने होगी। और हर खिलाड़ी को अपना योगदान देना होगा। ऐसे में एक दमदार मुकाबला देखने मिल सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments