HomeEnglish Newsडबल डेकर बस में सवार थे 57 यात्री.. टैंकर से टक्कर के...

डबल डेकर बस में सवार थे 57 यात्री.. टैंकर से टक्कर के बाद उड़े परखच्चे

बिहार से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दूध के टैंकर से टकरा जाने से 18 लोगों की मृत्यु हो गई तो 19 लोग घायल हैं। 5 घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। निजी बस में करीब 57 यात्री सवार थे। 20 लोग सुरक्षित हैं, जिन्हें दिल्ली भेजा गया है। प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए मृत व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments