HomeSportsBGT SeriesBGT में गंभीर और मोर्कल के बीच हुआ था पंगा, इस रिपोर्ट...

BGT में गंभीर और मोर्कल के बीच हुआ था पंगा, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मौर्य मोर्कल के बीच इस वक्त कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और इसका खुलासा टाइम्स आफ इंडिया की एक रिपोर्ट में हुआ है। बॉर्डर -गावस्कर ट्रॉफी में जब भारतीय टीम को एक टेस्ट मैच में हार मिली तब गौतम गंभीर और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के बीच पंगा हुआ था। उसकी वजह यह थी कि एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान मोर्ने मोर्कल मैदान पर काफी लेट आए थे इसकी वजह से हेड कोच गौतम गंभीर ने उनको फटकार भी लगाई थी।

आपस में लड़ बैठे हैं भारत के दो कोच

भारतीय क्रिकेट में इस वक्त ड्रेसिंग रूम से खबरें लीक होना आम बात हो गई है। कोच की आपस में लड़ाई होना यह बात आम नजर आ रही है। और अब टाइम्स आफ इंडिया ने जो रिपोर्ट की है उसमें यह खुलासा हुआ है कि भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के बीच पंगा हुआ था। उसके बाद उस पूरे दौरे पर गौतम गंभीर और मोर्ने मोर्कल ज्यादा साथ में नजर नहीं आए थे।

रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ काम करने वाले सपोर्ट स्टाफ पर भी अहम नजरें बनाए हुए हैं. बोर्ड सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों से उनके बारे में फीडबैक मांग रहा है. पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर विराट कोहली के एक ही तरह से बार-बार आउट होने पर बैटिंग कोच के रोल पर सवाल खड़े कर दिए थे. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments