HomeHindi Newsचेन्नई में प्रैक्टिस सेशन में विराट- बुमराह के बीच हुई भिड़ंत, कुछ...

चेन्नई में प्रैक्टिस सेशन में विराट- बुमराह के बीच हुई भिड़ंत, कुछ ऐसा रहा नजारा

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच चेन्नई के मैदान पर 19 सितंबर से खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच को लेकर टीम इंडिया नेट्स पर जमकर पसीना बहा रही है। टीम इंडिया अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रही है और आज भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। और जो प्रैक्टिस सेशन में देखने योग्य बात रही वो विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की शानदार भिड़ंत रही। जसप्रीत बुमराह ने बहुत ज्यादा गेंदबाजी तो नहीं की लेकिन जितनी भी गेंदबाजी की उसमें विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के बीच एक शानदार बैटल देखने मिली।

जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली को किया आउट

भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जब भी आमने-सामने होते हैं तो दोनों के बीच नेट्स में एक अलग ही तरह का रोमांच देखने मिलता है। क्योंकि विराट कोहली नेट पर पूरी शिद्दत के साथ खेलते हैं, और जसप्रीत बुमराह भी जब विराट कोहली को गेंदबाजी करते हैं तो पूरे दमखम से गेंदबाजी करते दिखाई देते हैं। और आज भी कुछ ऐसा ही हुआ।

जसप्रीत बुमराह नेट्स में विराट कोहली को गेंदबाजी कर रहे थे तभी शानदार गेंदबाजी करते हुए एक गेंद विराट कोहली के पैड पर जा लगी। जसप्रीत बुमराह ने आउट का सेलिब्रेशन किया और विराट कोहली उनसे यह कहते हुए भी दिखाई दिए कि यह आउट नहीं है। तो इस तरीके का एक मजाकिया अंदाज में भिड़ंत आज देखने मिला। वही यशस्वी जायसवाल को तो जसप्रीत बुमराह ने क्लीन बोल्ड ही कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments