HomeSportsBGT Seriesपिंक बॉल टेस्ट मैच में विराट की बल्लेबाजी का नहीं है कोई...

पिंक बॉल टेस्ट मैच में विराट की बल्लेबाजी का नहीं है कोई भी जवाब, कुछ इस तरह के हैं आंकड़े

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच एडिलेड ओवल के मैदान पर 6 दिसंबर से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। यह टेस्ट मैच पिंक बॉल से होगा और डे नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम के कुछ ऐसे खिलाड़ियों की बात करने जाएंगे जिन्होंने पिंक बॉल से रन बनाए हैं और टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। और इसमें सबसे ऊपर भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम है क्योंकि विराट कोहली ने भारत के लिए पिंक बॉल टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाएं हैं।

विराट कोहली ने पिंक बॉल टेस्ट मैच में जड़ा है शानदार शतक

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पिंक बॉल डे नाइट टेस्ट मैच में भारतीय टीम की ओर से पिंक बॉल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 6 पारी में विराट कोहली के नाम 277 रन है।कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 136 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। यही नहीं दिग्गज खिलाड़ी ने एडिलेड में खेले गए मुकाबले की पहली पारी में 74 रन बनाए। हालांकि दूसरी पारी में वो सिर्फ चार रन पर आउट हो गए। इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में कोहली ने 27 रन बनाए जबकि श्रीलंका के खिलाफ 2022 में खेले गए मैच में अनुभवी बल्लेबाज ने 23 रन और 13 रन का योगदान दिया।

विराट कोहली ने साल 2020 में जब एडिलेड टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था तब विराट कोहली ने 74 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहां भी विराट कोहली अपना शतक पूरा कर सकते थे लेकिन अजिंक्य रहाणे की एक गलत कॉलिंग की वजह से वह रन आउट हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments