HomeHindi Newsयोगी के आवास में है शिवलिंग, करो खुदाई.. अखिलेश के बयान पर...

योगी के आवास में है शिवलिंग, करो खुदाई.. अखिलेश के बयान पर भड़के ओपी राजभर

उप्र में मंदिरों पर राजनीति गर्मा गई है। सरकार जहां मंदिरों का सर्वे करा रही है तो सपा कह रही है कि यह तो आम बात है। हर घर में मंदिर है। अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर शिवलिंग होने का दावा कर उसकी खुदाई करने की मांग की है। इस पर मंत्री ओपी राजभर ने उन्हें कठघरे में खड़ा कर दिया है।

मीडिया को भी जांच करानी चाहिए

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चूंकि खुदाई का काम चल रहा है, इसलिए मेरा मानना है कि मुख्यमंत्री आवास पर भी शिवलिंग है। हमें पूरा विश्वास है कि शिवलिंग वहीं है। हम सभी को इसकी खुदाई की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया को भी इसकी जांच करानी चाहिए।

खुद सीएम थे तो क्या नहीं कराई खुदाई

उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वे अपने वोट बैंक को साधने के लिए बयान दे रहे हैं। उनका मुस्लिम वोट बैंक खिसक न जाए, इसलिए वे इस प्रकार के अनर्गल बयान दे रहे हैं। ओपी ने कहा कि अगर ये बात उनकी जानकारी में थी तो जब वे मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने क्यों खुदाई नहीं कराई? समाजवादी पार्टी को केवल मुस्लिमों का वोट चाहिए। काम वे करते नहीं हैं, और यहां एनडीए वोट भी नहीं मांग रहे और काम भी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments