HomeHindi NewsRCB और PBKS के बीच आज है मुकाबला, कौन मारेगा बाजी

RCB और PBKS के बीच आज है मुकाबला, कौन मारेगा बाजी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीम के बीच आज धर्मशाला के मैदान पर आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाना है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की बात की जाए तो बेंगलुरु की टीम इस वक्त अच्छे फॉर्म में दिखाई दे रही है क्योंकि पिछले तीन मैच लगातार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत चुकी है।

वहीं दूसरी और पंजाब किंग्स की टीम है जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है लेकिन अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है ऐसे में एक तगड़ा मुकाबला धर्मशाला के मैदान पर देखने मिल सकता है वहीं पंजाब किंग्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार का बदला भी ले सकती है

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को हराना है तो हर हाल में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने होगी। क्योंकि बेंगलुरु की टीम इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दे रही है खासतौर पर विराट कोहली खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments