HomeHindi NewsCSK और PBKS के बीच आज है मुकाबला, कौन मारेगा बाजी?

CSK और PBKS के बीच आज है मुकाबला, कौन मारेगा बाजी?

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच आज धर्मशाला के मैदान पर आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाना है। पंजाब और चेन्नई दोनों ही टीमों के लिए आज का मुकाबला बेहद जरूरी है। क्योंकि दोनों टीमों को हर हाल में जीत चाहिए। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के अंक तालिका में 10 अंक है तो वहीं पंजाब की टीम के 8 अंक है। ऐसे में हर हाल में दोनों टीमों को जीत चाहिए है।

पंजाब की टीम को चेन्नई को हराने के लिए करना होगा दमदार प्रदर्शन

इस मुकाबले में अगर पंजाब किंग्स की टीम की बात की जाए तो पिछले कुछ मुकाबले से पंजाब किंग्स की टीम का प्रदर्शन काफी शानदार चल रहा है। पंजाब किंग्स की टीम ने मुकाबले भी 4 जीते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ भी पंजाब किंग्स की टीम ने जीत दर्ज की है। आज के मुकाबले में कहीं ना कहीं पंजाब किंग्स की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। क्योंकि टीम के लगभग सभी खिलाड़ी शानदार लय में नजर आ रहे हैं।

वहीं अगर चेन्नई की टीम की बात की जाए तो चेन्नई की आधी ताकत कप्तान रितुराज गायकवाड़ की बल्लेबाजी है। अगर ऋतुराज गायकवाड को पंजाब किंग्स के गेंदबाज जल्दी आउट कर लेते हैं तो बैक फुट पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments