HomeHindi NewsBusinessशेयर बाजार में नजर आई बहार.. डॉलर और सेंसेक्स के ये हैं...

शेयर बाजार में नजर आई बहार.. डॉलर और सेंसेक्स के ये हैं हाल

अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते घरेलू शेयर बाजारों में भी तेजी देखने को मिली है। सोमवार को 11 बजकर 29 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 965.08 (1.25 प्रतिशत) अंक चढक़र 77,809.91 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 283.45 (1.21 प्रतिशत) चढक़र 23,633.85 पर कारोबार करता दिखा है। विदेशी फंड के प्रवाह और ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल देखा गया।

किसे हुआ फायदा-किसे नुकसान?

सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट में गिरावट देखने को मिली। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 7,470.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। इसका असर बाजार में देखने को मिला और शेयर बाजार झूम उठा।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का यह है हाल

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए थे। इससे पहले बाजार की चौंकाने वाली अद्भुत क्षमता पिछले सप्ताह उस वक्त साफ हुई, जब निफ्टी में एक सप्ताह में 4 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई। यह तब हुआ, जब वैश्विक बाजार 2 अप्रैल से डोनाल्ड ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ लागू होने की आशंकाओं से घबराए हुए थे। मजबूत घरेलू प्रवाह के कारण शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे मजबूत हुआ है और यह 85.86 डॉलर पर पहुंच गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 85.93 पर खुला, फिर कुछ बढ़त के साथ 85.86 पर पहुंच गया। शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे बढक़र 85.98 डॉलर पर बंद हुआ था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments