HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा चुनाव में हो सकती है कड़ी टक्कर.. हाथ को मिलेगा साथ...

हरियाणा चुनाव में हो सकती है कड़ी टक्कर.. हाथ को मिलेगा साथ या खिलेगा कमल?

लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। तब मुकाबला 50-50 में निपट गया और कांग्रेस-भाजपा को 5-5 सीटों से संतोष करना पड़ा। यह नतीजे कांग्रेस के लिए उत्साहजनक थे तो भाजपा के लिए सचेत करने वाले थे। अब अक्टूबर-नवंबर में 90 विधानसभा सीटों पर विधानसभा के चुनाव होने हैं। अभी भले ही तारीखों का एलान नहीं हुआ है लेकिन सियासी अटकलों को बल मिलना शुरू हो गया है। एक सर्वे रिपोर्ट की मानें तो पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा कुछ अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। यानि कि सीएम पद के लिए लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं। हालांकि चुनाव में अभी समय है और यह फासला घट भी सकता है। भाजपा को उम्मीद है पीएम मोदी के चेहरे और अमित शाह की रणनीति की बदौलत उसे विजय हासिल होगी। वहीं कांग्रेस का पूरा दारोमदार भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर है।

लोकप्रियता में इतना अंतर

पीपुल्स पल्स की सर्वे रिपोर्ट की मानें तो हरियाणा में इस बार कांग्रेस बढ़त बना सकती है। सर्वे में मुख्यमंत्री पद के लिए जनता ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को 40 फीसदी मत देकर पहली पसंद बताया है तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को 30 फीसदी के साथ दूसरा स्थान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सिर्फ 9 फीसदी जनता ने पसंद किया है। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा को 7 फीसदी जनता ने ही पसंद किया। वहीं 14 फीसदी जनता किसी अन्य चेहरे को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहती है। अब ऐसे में 3 माह में कौन किस पर भारी पड़ता है यह देखने वाली बात होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments