HomeHindi NewsDelhi Newsमहाभारत की तरह हैं दो खेमे.. बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले...

महाभारत की तरह हैं दो खेमे.. बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जिस तरह महाभारत में दो खेमे थे। एक खेमा है पीएम मोदी के नेतृत्व में है, तो दूसरा खेमा घमंडिया का गठबंधन है, जिसमें परिवारवाद है। देश की जनता को तय करना है कि परिवारवाद को चुनना है या राष्ट्रवाद को चुनना है। शाह ने कहा कि ये गरीबों की सरकार है, जिसने देश को सुरक्षित कर गरीबों का कल्याण किया है। देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है।
पीएम तो मोदी ही बनेंगे
इस अधिवेशन के बाद 2047 का भारत कैसा होगा इसका पीएम मोदी का संदेश लेकर हम हर चुनाव क्षेत्र में जाएंगे। पूरे देश में कही संशय नहीं है। देश ने तय किया है कि नरेंद्र मोदी ही फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम ने तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर दियाहै। पीएम ने देश में चल रही हीन भावना, भ्रष्टाचार, जातिवाद को खत्म करके विकास को मध्यभूमि में लाया, जिसे देश स्वीकार कर रहा है। उन्होंने विपक्ष की राजनीति पर प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान मोदी जी को जय श्रीराम के नारे भी लगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments