HomeHindi Newsफिर करवट बदलेगा मौसम.. देशभर में ऐसा दिखेगा असर

फिर करवट बदलेगा मौसम.. देशभर में ऐसा दिखेगा असर

देशभर में मौसम फिर एक बार बदलेगा। दिल्ली के आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. नरेश ने कहा कि पर्वतीय इलाकों (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश) में पश्चिमी विक्षोभ देखने को मिल सकता है। कल से एक और पश्चिमी विक्षोभ असर करेगा जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश होगी। 3 फरवरी और 4 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि 4 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और पश्चिम यूपी और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके बाद मौसम खुलने पर ठंड अपना असर दिखाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments