HomeHindi NewsEntertainmentदुनिया शायद बड़े धमाके के लिए तैयार नहीं, ‘बाहुबली 3’ पर प्रभास...

दुनिया शायद बड़े धमाके के लिए तैयार नहीं, ‘बाहुबली 3’ पर प्रभास ने दिया यह हिंट?

भारतीय सिनेमा के इतिहास को बदलने वाली ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ‘बाहुबली’ (Baahubali) को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। पिछले काफी समय से फैंस के मन में यह सवाल था कि क्या कभी इस महागाथा का तीसरा भाग आएगा? अब इस सस्पेंस से पर्दा उठता नजर आ रहा है। फिल्म के मुख्य कलाकारों—प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी के एक वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है, जिसे देखने के बाद फैंस का दावा है कि ‘बाहुबली 3’ (Baahubali 3) की आधिकारिक शुरुआत होने वाली है।

कहां से सामने आया यह वीडियो?

दरअसल, नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ‘बाहुबली: द टॉर्चबियरर’ (Baahubali: The Torchbearer) नाम की एक स्पेशल डॉक्यूमेंट्री सीरीज रिलीज हुई है। यह 4 एपिसोड की सीरीज है जिसमें फिल्म के बनने की कहानी, बिहाइंड-द-सीन (BTS) फुटेज और स्टार कास्ट के अनसुने इंटरव्यू शामिल हैं। इसी डॉक्यूमेंट्री के प्रमोशन के दौरान प्रभास, राणा और अनुष्का लंबे समय बाद एक साथ कैमरे के सामने बैठे नजर आए।

राणा दग्गुबाती की ‘लीक’ और प्रभास का खास इशारा

इंटरव्यू के दौरान बातचीत करते हुए भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती ने हंसते हुए एक ऐसा बयान दिया, जिसने फैंस के कान खड़े कर दिए। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजमouli (जक्कन्ना) की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए कहा:

“मुझे नहीं पता कि मुझे यह बात पब्लिक में कहनी चाहिए या नहीं, लेकिन चूंकि यहां अभी राजमौली सर और प्रोड्यूसर शोबू गारू नहीं हैं, तो मैं अपने दिल की बात कह देता हूं। दुनिया शायद अभी इस बड़े धमाके के लिए तैयार नहीं है, लेकिन ‘बाहुबली’ और आगे आएगी…”

जैसे ही राणा ने यह बात कही, पास बैठी देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी मुस्कुराने लगीं। इसी बीच बीच में बैठे प्रभास (बाहुबली) ने कैमरे की तरफ देखते हुए अपनी तीन उंगलियां (3 Fingers) हवा में उठा दीं, जो साफ तौर पर ‘पार्ट 3’ की ओर इशारा कर रहा था। प्रभास का यह इशारा देखते ही अनुष्का और राणा ने हंसते हुए उनका हाथ नीचे कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments