HomeHindi Newsकनाडा और आयरलैंड की टीम के बीच आज खेला जाएगा विश्व कप...

कनाडा और आयरलैंड की टीम के बीच आज खेला जाएगा विश्व कप का मुकाबला

t20 विश्व कप 2024 में आज कनाडा और आयरलैंड की टीम के बीच न्यूयार्क के मैदान पर मुकाबला खेला जाना है। t20 विश्व कप इस वक्त बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। क्योंकि छोटी टीमें बाजी मार रही है। ऐसे में आज दो छोटी टीमों के बीच मुकाबला है। आयरलैंड और कनाडा दोनों ही टीमें अपना पहला मुकाबला हार चुकी है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए हर हाल में जीत जरूरी है।

आयरलैंड की टीम का पलड़ा लग रहा है भारी

इस मुकाबले में अगर आयरलैंड की टीम की बात की जाए तो आयरलैंड की टीम का पलड़ा भारी लग रहा है। उसकी वजह यह है कि आयरलैंड काफी अच्छी टीम है, पाकिस्तान को भी हाल ही में आयरलैंड की टीम ने हराया था। ऐसे में कनाडा के खिलाफ आयरलैंड की टीम जीत दर्ज कर सकती है। लेकिन कनाडा की टीम को भी कम नहीं आंका जा सकता है। कनाडा ने भी यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका की टीम को कड़ी टक्कर दी थी।

नतीजे के लिहाज से देखें तो दोनों टीमों को अपने हक में नतीजा चाहिए। क्योंकि अगर t20 विश्व कप में बने रहना है तो आज हर हाल में दोनों टीमों को जीत चाहिए। लेकिन जीत किसी एक टीम की होगी और हो सकता है आयरलैंड की टीम इस मुकाबले में बाजी मार सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments