HomeHindi NewsEntertainmentपूरी दुनिया कर रही सिकंदर का इंतजार.. जम रही सलमान-रश्मिका मंदाना की...

पूरी दुनिया कर रही सिकंदर का इंतजार.. जम रही सलमान-रश्मिका मंदाना की जोड़ी

मुरुगादॉस डायरेक्टेड और साजिद नाडियाडवाल की प्रोड्यूस्ड फिल्म सिकंदर 30 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इस फिल्म के गाने और टीजर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। ट्रेलर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ जाएगी। नाडियाडवाला के इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्टर शेयर किया गया है जिसमें सलमान और रश्मिका मंदाना एक-दूसरे की आंखों में डूबे हुए हैं और निहार रहे हैं। ट्रेलर के आने की तारीख रविवार 23 मार्च बताई गई है। दरअसल सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर पहले 30 हजार फैंस के साथ एक लॉन्च इवेंट में रिलीज होना तय हुआ था। लेकिन एक्टर की सुरक्षा को देखते हुए ये कैंसिल कर दिया गया। 2 घंटे 20 मिनट की मूवी की 3-4 मिनट की झलक को यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर दिखाया जाएगा। बाकी फिल्मों की तरह इसे ग्रैंड तरीके से लॉन्च नहीं किया जाएगा।

सिकंदर की एडवांस बुकिंग का इंतजार

फिल्म सिकंदर की एडवांस बुकिंग की बात करें तो वह ट्रेलर के आने के बाद से भारत में शुरू हो जाएगी। इसे आप BookMyShow पर जाकर बुक कर सकेंगे। विदेश में तो फरवरी से ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के प्रमोशन के लिए भाईजान लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 और इंडियन आइडल जैसे शोज में नजर आ सकते हैं। बहरहाल सिर्फ आठ दिन का समय ही शेष है, जब ईद और गुड़ी पड़वा के मौके पर भाईजान की यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments