HomeHindi Newsउत्तराखंड में अचानक मौसम ने बदली करवट… झमाझम बारिश ने गर्मी के...

उत्तराखंड में अचानक मौसम ने बदली करवट… झमाझम बारिश ने गर्मी के तेवर किए ठंडे

उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। एक दिन पहले तक पड़ रही प्रचंड गर्मी के तेवर अब ठंडे हो चुके हैं। देहरादून समेत कई शहरों में हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इससे पहले सामान्य तापमान में पांच-छह डिग्री की बढ़ोतरी से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। बुधवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानों के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिला, जिससे तापमान में कमी आने से राहत मिली है।

35 से ऊपर था तापमान

राजधानी देहरादून में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी का रहा। अधिकतम तापमान से लेकर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के साथ रात को भी गर्मी का एहसास हो रहा था।

देहरादून में 49 साल का रिकॉर्ड भी टूट गया

देहरादून में तो गर्मी ने पिछले 49 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। सितंबर माह में ही प्रचंड गर्मी ने राज्य के लोगों को बेहाल कर दिया। देहरादून का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण 49 साल का रिकॉर्ड भी टूट गया था। इससे पहले 1974 में सितंबर महीने में देहरादून का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments