HomeHindi Newsधारा 370 की दीवार हटाई.. अब फिल्म भी आ रही, जम्मू में...

धारा 370 की दीवार हटाई.. अब फिल्म भी आ रही, जम्मू में परिवारवाद पर बरसे मोदी

जम्मू-कश्मीर के जम्मू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर बहुत दशकों तक परिवारवाद की राजनीति का शिकार रहा है। परिवारवाद की राजनीति करने वालों ने सिर्फ अपना स्वार्थ देखा है। ऐसी परिवारवादी सरकारें युवाओं के लिए योजनाएं नहीं बनाती थीं, बल्कि सिर्फ अपने परिवार की सोचने वाले लोग कभी आपके परिवार की चिंता नहीं करेंगे। मोदी ने कहा कि मैंने सुना है कि 370 पर फिल्म आने वाली है, जिसमें आपकी जय-जयकार होगी। अच्छा है, लोगों को हकीकत का पता चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के खिलाफ यहां के नौजवानों ने बिगुल फूंक दिया है। अब जम्मू-कश्मीर का नौजवान अपनी किस्मत लिखने खुद निकल पड़ा है।
अधूरे सपने पूरा करेगा मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम विकसित जम्मू-कश्मीर बनाकर ही रहेंगे। 70 वर्षों से अधूरे आपके सपने आने वाले कुछ ही सालों में मोदी पूरे करेगा। एक वह दिन थे जब जम्मू-कश्मीर से सिर्फ निराशा की खबरें आती थीं। बम, बंदूक, अपहरण, अलगाव ऐसी ही बातें जम्मू-कश्मीर का दुर्भाग्य बना दी गई थीं लेकिन आज जम्मू-कश्मीर विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। मेरा यहां से 40 साल से भी ज्यादा पुराना नाता रहा है। बहुत कार्यक्रम किए हैं, बहुत बार आया हूं। जम्मू-कश्मीर के लोगों का प्यार हम सभी के लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments